15 अप्रैल 2025 - आज के Top current affairs |Daily #GK and #Current affairs In Hindi
Daily Currentaffairs – [15-04-2025]
आज की पोस्ट में हम [15-04-2025 ] के महत्वपूर्ण Current affairs को सरल में समझेंगे |UPSC, SSC, UPPCS, BPSC बैंकिंग, रेलवे, पुलिस भर्ती जैसे सभी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए यह पोस्ट बेहद उपयोगी एवं महत्वपूर्ण है | इस पोस्ट में आप जानेगे आज की महत्वपूर्ण खबरे – जैसे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय घटनाये, आर्थिक रिपोर्ट्स और सरकार द्वारा लांच की गयी नई व् पुरानी योजनाओ की जानकारी और खेल जगत की सुर्खियों के बारे में इत्यादि | साथ ही आपको पोस्ट की आखिर में GK के कुछ प्रश्न एवं उत्तर जो आपकी GK का अभ्यास करने में मदद मिलेगी |
आज के मुख्य #Current affairs and #gk
- ईरानी विदेश मंत्री की रूस यात्रा – परमाणु वार्ता पर चर्चा
- जापान की घटती जनसंख्या: लगातार 14वें साल आई भारी गिरावट
- बिहार को मिला खेलों का महाकुंभ: खेलो इंडिया युवा खेल 2025 की मेजबानी करेगा राज्य
- कैटी पेरी और पांच अन्य महिलाओं ने रचा इतिहास: ब्लू ओरिजिन के रॉकेट से करमन रेखा पार कर पहुंचीं अंतरिक्ष की दहलीज पर
- धीरज बोम्मदेवरा ने तीरंदाजी विश्व कप 2025 में रच दिया इतिहास, भारत को मिला कुल चार पदक
- हॉकी इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए घोषित की 26 सदस्यीय महिला टीम, पांच नए चेहरे शामिल
- भारत-रूस राजनयिक संबंधों की 78वीं वर्षगांठ: रणनीतिक साझेदारी और समर्थन में निरंतरता
- तेलंगाना में अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षण का वर्गीकरण लागू: ऐतिहासिक कदम डॉ. आंबेडकर जयंती पर
- नागालैंड सरकार ने सौर ऊर्जा मिशन का शुभारम्भ किया, रूफटॉप को बढ़ावा दिया |
- सौरभ गांगुली फिर से बने पुरुष ICC के अध्यक्ष |
- भारत की अंतर्राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी सहभागिता रणनीति|
अमेरिका और ईरान के बीच जारी परमाणु वार्ता को लेकर अंतर्राष्ट्रीय कूटनीति एक नए दौर में प्रवेश कर रही है | इसी सिलसिले में ईरान के उप विदेश मंत्री अब्बास अरघची परमाणु वार्ता को लेकर रूस की राजधानी मास्को की यात्रा पर जा रहे है |यह यात्रा उस समय हो रही है |जब ओमान में अमेरिका और ईरान के बीच प्रतिनिधियों की बैठक हुई थी | ओमान में ईरान और अमेरिका के बीच हुई इस वार्ता का उद्देश्य ईरान की बिगड़ती आर्थिक स्थिति माना जा रहा है |
रूस और ईरान के बीच हुई परमाणु वार्ता भविष्य की परमाणु नीति और क्षेत्रीय स्थिरता पर असर डाल सकता है |
#current affairs #gk #current affairs #gk #current affairs @daily current affairs #top current affairs
जापान की जनसँख्या गिरावट लगातार 14 वे साल बढ़ रही है जिसका कारण है की जापान में जन्म दर कम हो चुकी है जो दुनिया के कम दरो में शामिल हो चुकी है |जापान में वृद्ध आबादी बढ़ रही युवाओ की आबादी कम हो रही है |महामारी के कारण जापान में मौतों की संख्या बढ़ी है जीवन प्रत्याशा कम हो रही है| यह गिरावट 1950 के बाद सबसे बढ़ी गिरावट है | जापान सरकार ने चार दिवसीय कार्य सप्ताह लागू किया है जिस से युवा दम्पतियों को परिवार बढाने का अधिक समय मिल सके |सरकार डेटिंग एप्स, वित्तीय प्रोत्साहन, चाइल्ड केयर जैसी सुविधाओ को बढ़ावा दे रही है ताकि विवाह और बच्चो के पालन पोषण को प्रोत्साहित कर सके |
बिहार राज्य 4 मई से 15 मई तक खेलो इंडिया युवा खेल के सातवे संस्करण की मेजबानी करेगा | खेल पटना, गया, राजगीर, बेगुसराय, भागलपुर, इत्यादि विभिन्न शहरो में आयोजित होंगे | बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार और खेल मंत्री मनसुख माडविया ने पटना में अयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री ने खेलो इंडिया युवा खेल -2025 के शुभंकर और प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया |
खेलो इंडिया का शुभंकर “गजसिंह” होगा जो हाथी की शक्ति और शेर दिल का प्रतीक है | शुभंकर नालंदा एवं बोधगया के पाल वंश की अभिलेखीय विरासत से लिया गया है जिसे उनके मंदिर एवं सत्म्भो पर उकेरा गया है | खेलो इंडिया 2025 का प्रतीक चिन्ह बिहार की संस्कृतिक विरासत और नारंगी रंग से प्रेरित है | यह उत्साह और प्रकृति को दर्शाता है | इस खेल के आयोजन में एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, कुश्ती, तैराकी, हॉकी, जूडो, कबड्डी, खो-खो, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, भारोत्तोलन, योगासन, मल्लखंभ, थांग-ता, गतका, कलारीपयट्टू जैसे पारंपरिक और आधुनिक खेल शामिल होंगे।
#current affairs #gk #current affairs #gk #current affairs @daily current affairs #top current affairs
नोट: खेलो इण्डिया 2024 की मेजबानी तमिलनाडु ने की थी | यह 19 जनवरी से 31 जनवरी तक चला था |
कैटी पेरी और पांच अन्य महिलाओं ने रचा इतिहास: ब्लू ओरिजिन के रॉकेट से करमन रेखा पार कर पहुंचीं अंतरिक्ष की दहलीज पर|
14 अप्रैल 2025 को ब्लू ओरजिन के न्यू शेपर्ड रॉकेट ने इतिहास रच दिया है । न्यू शेपर्ड रॉकेट के माध्यम से करमन रेखा पार कर अंतरिक्ष की दहलीज पर जब पॉप सिंगर केटी पेरी समेत अन्य छ: महिलाओं की ऑल वूमेन क्रू ने कदम रखा है। यह न्यू शेपर्ड प्रोग्राम की 11वीं मानव उड़ान थी। यह उड़ान 1963 के बाद पहली ऑल वूमेन स्पेस ट्रिप थी। इससे पहले 1963 में वॉलेटिना टेरेशकोवा पहली ऑल फीमेल स्पेस क्रू थी। ब्लू ओरजिन के न्यू शेपर्ड सबआर्टिबल वाहन (एनएस–31) का 31 वाँ मिशन सफलतापूर्वक पूरा किया।
इस क्रू में शामिल महिलाएं सदस्य निम्न हैं –
- केटी पेरी (केटी पेरी एक वैश्विक पॉप सिंगर है।)
- गेल किंग (यह प्रसिद्ध पत्रकार है और सीबीएस मॉर्निंग की सह–होस्ट है।)
- अमांडा गुयेन (अमांडा गुयेन एक बायोएस्ट्रोनॉटिक्स अनुसंधान वैज्ञानिक हैं। उन्होंने हार्वर्ड से स्नातक किया। नासा के साथ काम किया। अमांडा यौन हिंसा से बचे लोगों के लिए वकालत करती हैं। टाइम की वुमन ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित की गई हैं। वह पहली वियतनामी और दक्षिण एशियाई महिला हैं जो अंतरिक्ष में जा रही हैं।)
- आयशा बोवे (आयशा बोवे एक पूर्व नासा रॉकेट वैज्ञानिक और स्टेमबोर्ड की सीईओ हैं। वह अंतरिक्ष में जाने वाली बहामियन वंश की पहली व्यक्ति होंगी।)
- केरियन फ्लिन (एक फिल्म निर्माता और समाजसेवी हैं। महिलाओं के अधिकारों और समानता पर फिल्में बनाती।)
- लॉरेन सांचेज (एक पत्रकार, लेखिका और पायलट हैं।)
स्थान:–
टेक्सास से परीक्षण और सुरक्षित वापसी
धीरज बोम्मदेवरा ने तीरंदाजी विश्व कप 2025 में रच दिया इतिहास, भारत को मिला कुल चार पदक।
भारत ने तीरंदाजी विश्व कप 2025 के पहले ही चरण में अपना कमाल जबरदस्त कमाल दिखाया । खिलाड़ी धीरज बोम्मदेवरा ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए भारत को चार पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह प्रतियोगिता अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के ऑबर्नडेल में आयोजित हुई।
धीरज बोम्मदेवरा की उल्ब्धियां
- व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में कास्य पदक।
- पुरुष रिकर्व टीम स्पर्धा में रजत पदक।
भारत के चार पदक निम्न है–
- 1 रजत पदक : पुरुष रिकर्व टीम स्पर्धा में।
- 1 स्वर्ण पदक: कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में।
- 2 कांस्य पदक : व्यक्तिगत रिकर्व टीम स्पर्धा में।
हॉकी इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए घोषित की 26 सदस्यीय महिला टीम, पांच नए चेहरे शामिल।
इंडिया की हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए 20 सदस्यीय महिला टीम की घोषणा की है। यह दौरा 18 मई से 27 मई तक एडीलेड में आयोजित होगा, जिसमें भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल पांच मैच खेलेगा।
- इस टीम की कप्तान सुविता पूनिया (गोलकीपर) है।
भारत-रूस राजनयिक संबंधों की 78वीं वर्षगांठ: रणनीतिक साझेदारी और समर्थन में निरंतरता।
14 अप्रैल को भारत और रूस ने अपनी राजनयिक संबंधों की 78 वीं वर्षगांठ मनाई हैं। भारत और रूस के राजनयिक सम्बन्ध भारत की स्वतंत्रता 1947 से कुछ महीनों बाद स्थापित हुई थी। तब से भारत और रूस के सम्बन्ध गहराते गए ।
भारत और तत्कालीन सोवियत संघ के मध्य राजनयिक संबंध 13 अप्रैल 1957 को स्थापित हुए थे।
जब भारत शीत युद्ध काल में गुट निरपेक्ष आंदोलन का हिस्सा था तब भी रूस रक्षा, ऊर्जा, विज्ञान, अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में भारत को समर्थन दिया था।
रणनीतिक साझेदारी की प्रमुख विशेषताएं –
रक्षा सहयोग–
भारत की सैन्य प्रणाली 60% लगभग रूस जैसी है।
ब्रह्मोस मिसी, सुखोई–30 MKI, S– 400 रक्षा प्रणाली जैसे प्रमुख सौदे दोनों देशों के घनिष्ठ सम्बन्धों की ही प्रमाण है।
ऊर्जा सहयोग–
भारत रुस के सुदूर पूर्व क्षेत्र में तेल और गैस परियोजना में निवेश कर रहा है।
कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र भारत – रुस असैन्य परमाणु सहयोग का प्रमुख उदाहरण हैं।
अंतरिक्ष और विज्ञान –
इसरो और रोस्कॉसमॉस के बीच सहयोग के तहत उपग्रह प्रक्षेपण, अंतरिक्ष यात्रियों के प्रशिक्षण और वैज्ञानिक अनुसंधानों को बढ़ावा मिल रहा है।
व्यापारिक रिश्ते –
भारत और रूस के बीच 2025 तक 30 बिलियन डॉलर का व्यापार लक्ष्य निर्धारित किया है।
हाल के वर्षों में रूस से कच्चे तेल की खरीद से भारत को ऊर्जा सुरक्षा देने में मदद मिली है।
तेलंगाना में अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षण का वर्गीकरण लागू: ऐतिहासिक कदम डॉ. आंबेडकर जयंती पर।
14 अप्रैल 2025 को डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती के दिन तेलंगाना सरकार ने अनुसूचित जातियों के उप–वर्गीकरण अधिनियम 2025 लागू करते हुए एक सरकारी आदेश (GO) जारी कर दिया है। ऐसा करने वाला तेलंगाना राज्य भारत का प्रथम राज्य बनकर ऐतिहासिक कदम उठाया है। इस अधिनियम 2025 को लागू करने का उद्देश्य वर्तमान 15%SC आरक्षण को 59 उपजातियों के बीच चार समूहों में बांटकर उनकी आपसी सामाजिक आर्थिक पिछड़ेपन के आधार अधिक न्याय संगत लाभ वितरित करना है।
आरक्षण वर्गीकरण–
Group A – सबसे वंचित जातियां
Group B – कुछ हद तक पिछड़ी जातियां
Group C – अपेक्षाकृत बेहतर स्थित में ।
Group D – जिनको सबसे अधिक लाभ मिल चुका है।
कब से लागू होगा?
यह नया वर्गीकरण शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी नौकरी में तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
पृष्ठभूमि में न्यायमूर्ति रामचंद्र राव आयोग–
इस वर्गीकरण की सिफारिश न्याय मूर्ति जी. रामचंद्र राव आयोग ने की थी। जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया।
नागालैंड सरकार ने सौर ऊर्जा मिशन का शुभारम्भ किया, रूफटॉप को बढ़ावा दिया |
नगालैंड सरकार ने 14 अप्रैल 2025 को “नागालैंड सौर मिशन” का शुभारंभ किया। जिसका उद्देश्य राज्य में रूफटॉप सौरऊर्जा प्रणाली को बढ़ावा देना है। यह पहल पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अनुरूप है। लाभार्थियों को 2 किलो वाट तक की प्रणालियों के लिए 96% तक की सब्सिडी और 3 किलो वाट की प्रणालियों को 85% तक सब्सिडी मिलेगी।
सौरभ गांगुली फिर से बने पुरुष ICC के अध्यक्ष |
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली फिर से आईसीसी पुरुष क्रिकेट समिति के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। वीवीएस लक्ष्मण भी पैनल के सदस्य बने रहेंगे। गांगुली को वर्ष 2021 में समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वे अनिल कुंबले की जगह लेंगे।
भारत की अंतर्राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी सहभागिता रणनीति
भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (Principal Scientific Adviser)के कार्यालय ने क्वांटम टेक्नोलॉजी के लिए भारत की अंतर्राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी सहभागिता रणनीति (International Technology Collaboration Strategy –ITCS) का पहला संस्करण जारी किया | जो क्वांटम विज्ञानं, प्रौद्योगिकी और नवाचार (QSTI ) में भारत की बाहरी –उन्मुख रणनीति को स्पष्ट करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है |
तिथि:
14 अप्रैल 2025 | विश्व क्वांटम दिवस (Word Quantum Day)के अवसर पर
महत्वपूर्ण तथ्य :
रिपोर्ट का विमोचन PSA के प्रोफ़ेसर अजय कुमार सूद के द्वारा किया गया है |
संयुक्त राष्ट्र एवं सदस्य राज्यों द्वारा 2025 को अंतर्राष्ट्रीय क्वांटम विज्ञानं एवं प्रोद्योगिकी वर्ष (IYQST ) घोषित किया गया है |
रिपोर्ट का उद्देश्य : वैश्विक और राष्ट्रीय स्तर पर क्वांटम Quantum Science, Technology And Innovation (QSTI) में सहभागिता बढाना है |
रणनीति National Quantum Mission (NQM) के लक्ष्यों के पूरक रूप में कार्य करेगी |
Hub and Spoke model के तहत 17 राज्य और 2 केंद्रशासित प्रदेशों के ४३ संस्थानों के 152 शोधकर्ता शामिल है |
भारत को Quantum Hardware, Startup, Humanization जैसे क्षेत्रो में आगे बढने की आवश्यकता है |
उद्देश्य :
वैश्विक मन्नको में भारत की भागीदारी ज्यादा से ज्यादा बढाना |
क्वांटम के क्षेत्र में रणनीतिक स्वायत्तता प्राप्त करना |
प्रोद्योगिकी कूटनीति को सशक्त बनाना |
Current Affairs से सम्बंधित GK के प्रश्न एवं उनके उत्तर
प्रश्न 1. ईरान के उप विदेश मंत्री अब्बास अरघची किस देश की यात्रा पर गए हैं परमाणु वार्ता के सिलसिले में?
A) चीन
B) अमेरिका
C) रूस
D) फ्रांस
उत्तर: C) रूस
प्रश्न 2. जापान में लगातार कितने वर्षों से जनसंख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है?
A) 10 साल
B) 12 साल
C) 13 साल
D) 14 साल
उत्तर: D) 14 साल
प्रश्न 3. खेलो इंडिया युवा खेल 2025 की मेजबानी किस राज्य को मिली है?
A) महाराष्ट्र
B) तमिलनाडु
C) बिहार
D) पंजाब
उत्तर: C) बिहार
प्रश्न 4. ब्लू ओरिजिन की ऑल वूमेन क्रू में कौन सी प्रसिद्ध पॉप सिंगर शामिल थीं?
A) टेलर स्विफ्ट
B) केटी पेरी
C) शकीरा
D) लाना डेल रे
उत्तर: B) केटी पेरी
प्रश्न 5. धीरज बोम्मदेवरा ने तीरंदाजी विश्व कप 2025 में कुल कितने पदक भारत को दिलाए?
A) 2
B) 3
C) 4
D) 5
उत्तर: C) 4
प्रश्न 6. भारत और रूस के बीच राजनयिक संबंध कब स्थापित हुए थे?
A) 1947
B) 1950
C) 1957
D) 1962
उत्तर: C) 1957
प्रश्न 7. तेलंगाना सरकार ने SC आरक्षण का उप-वर्गीकरण कितने समूहों में किया है?
A) 2
B) 3
C) 4
D) 5
उत्तर: C) 4
प्रश्न 8. नागालैंड सौर मिशन का उद्देश्य किसे बढ़ावा देना है?
A) थर्मल प्लांट
B) रूफटॉप सोलर सिस्टम
C) जल विद्युत
D) पवन ऊर्जा
उत्तर: B) रूफटॉप सोलर सिस्टम
प्रश्न 9. ICC पुरुष क्रिकेट समिति के फिर से अध्यक्ष कौन बने हैं?
A) राहुल द्रविड़
B) वीवीएस लक्ष्मण
C) सौरव गांगुली
D) अनिल कुंबले
उत्तर: C) सौरव गांगुली
प्रश्न 10. भारत की महिला हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कितने मैच खेलेगी?
A) 3
B) 4
C) 5
D) 6
उत्तर: C) 5
प्रश्न 11 .वक्फ अधिनियम कब पारित हुआ था?
(A) 1954
(B) 1995
(C) 2005
(D) 2010
उत्तर: (B)
प्रश्न 12 .केंद्रीय वक्फ परिषद किस मंत्रालय के अधीन है?
(A) गृह मंत्रालय
(B) अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय
(C) वित्त मंत्रालय
(D) कानून मंत्रालय
उत्तर: (B)
प्रश्न 13 .भारत में वक्फ संपत्तियों का डिजिटल रिकॉर्ड क्या कहलाता है?
(A) PRASHIK
(B) JAMABANDI
(C) WAMSI
(D) PMAY
उत्तर: (C)
प्रश्न 14.वक्फ संपत्तियों से होने वाली आय का उपयोग किस लिए किया जाता है?
(A) निजी लाभ के लिए
(B) धर्मार्थ और धार्मिक कार्यों के लिए
(C) सरकारी कर चुकाने के लिए
(D) व्यवसायिक निवेश के लिए
उत्तर: (B)
Table of Contents
Toggle